पढ़ाई शुरू होने से पहले बच्चों को मिलेगा सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन Supplementary nutrition

पढ़ाई शुरू होने से पहले बच्चों को मिलेगा सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन

परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को एमडीएम के साथ ही सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन देने के लिए एक बार फिर शासनादेश जारी हो गया है। दिसम्बर से मार्च 2026 तक के लिए आदेश किया गया है।

अब हर गुरुवार को बच्चों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन दिया जाएगा। इसके लिए पांच रुपए प्रति बच्चा निर्धारित किया गया है। बच्चों को यह न्यूट्रीशन स्कूल में शिक्षण कार्य शुरू होने से पहले दिया जाएगा। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को रोज एमडीएम दिया जाता है। सप्ताह में एक दिन फल व एक दिन दूध वितरित किया जाता है। इसके साथ ही अब बच्चों का हर गुरुवार को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन दिया जाएगा।


इसमें मूंगफली की चिक्की, गुड़-मूंगफली की चिक्की, गजक, गजक लड्डू, बाजरा लड्डू आदि शामिल हैं। प्रति बच्चा पांच रुपया इस पर खर्च किया जाएगा। सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के लिए जारी आदेश में यह योजना दिसम्बर महीने से मार्च 2026 तक के लिए फिर से शुरू की गई है। जारी आदेश के मुताबिक स्कूलों में शिक्षण कार्य शुरू होने से पहले बच्चों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन दिया जाएगा। यानि की प्रार्थना सभा के बाद तुरंत बच्चों को वितरण किया जाएगा इसके बाद शिक्षण कार्य की शुरुआत होगी। डीसी एमडीएम ऋतुराज सिंह ने बताया कि सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन हर गुरुवार को देने के लिए आदेश जारी हो गया है। सभी स्कूलों को यह आदेश भेज दिया गया है। शिक्षक एमडीएम की सामग्री जैसे खरीदते हैं उसी तरह से सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन की खरीद करेंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم