EPFO Latest News करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मार्च 2026 से पहले मिलेगा तोहफा, सरकार ने दी जानकारी

करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मार्च 2026 से पहले मिलेगा तोहफा, सरकार ने दी जानकारी

EPFO Latest News: कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) बहुत जल्द ऐसा सिस्टम लाने जा रहा है, जिससे EPF खाताधारक ATM और UPI के जरिए भी अपना PF निकाल सकेंगे।

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने ABP न्यूज को दिए इंटरव्यू में बताया कि मार्च 2026 से पहले यह सुविधा शुरू करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि अभी भी कर्मचारी 75% EPF तुरंत निकाल सकते हैं, लेकिन आने वाले समय में यह प्रक्रिया और ज्यादा डिजिटल और आसान हो जाएगी।


क्या है डिटेल

मंत्री ने मौजूदा PF निकासी प्रक्रिया पर भी बात की। उन्होंने कहा कि EPF का पैसा पूरी तरह कर्मचारी का होता है, लेकिन अभी उसे निकालने के लिए कई तरह के फॉर्म भरने पड़ते हैं। यही वजह है कि कई बार लोगों को परेशानी होती है और क्लेम में देरी हो जाती है। इन दिक्कतों को देखते हुए सरकार EPF सिस्टम को सरल बनाने पर लगातार काम कर रही है, ताकि कर्मचारी बिना झंझट के अपना पैसा समय पर निकाल सकें।

PF से जुड़े कई बड़े सुधारों को मंजूरी

हाल ही में EPFO ने PF से जुड़े कई बड़े सुधारों को मंजूरी दी है। पहले PF निकालने के लिए 13 अलग-अलग कैटेगरी थीं, जिनमें अलग-अलग शर्तें और सेवा अवधि तय थी। इससे लोगों में कन्फ्यूजन रहता था और कई क्लेम रिजेक्ट भी हो जाते थे। अब इन सभी कैटेगरी को मिलाकर नियमों को आसान कर दिया गया है। इसके साथ ही बड़ी बात यह है कि अब PF निकासी में सिर्फ कर्मचारी का नहीं, बल्कि नियोक्ता (एम्प्लॉयर) का योगदान और उस पर मिलने वाला ब्याज भी शामिल होगा। यानी अब 75% PF निकालने पर पहले से कहीं ज्यादा रकम हाथ में आएगी।

योग्यता के नियम भी आसान

योग्यता के नियम भी आसान कर दिए गए हैं। पहले अलग-अलग वजहों के लिए 2 से 7 साल तक की सेवा शर्त थी, लेकिन अब इसे सभी मामलों में एक समान कर 12 महीने कर दिया गया है। यानी एक साल की नौकरी के बाद कर्मचारी ज्यादा रकम निकाल सकता है। बेरोजगारी की स्थिति में 75% PF तुरंत निकाला जा सकता है और बाकी 25% एक साल बाद। वहीं 55 साल की उम्र के बाद रिटायरमेंट, स्थायी विकलांगता, नौकरी से छंटनी, VRS या विदेश में स्थायी रूप से बसने की स्थिति में पूरा PF निकाला जा सकता है। कुल मिलाकर EPFO अब PF को पूरी तरह डिजिटल, तेज और कर्मचारी-फ्रेंडली बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post